फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाजारों से दिन में दो बार एकत्रित होगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले एक ही समय कचरा उठाने के लिए वाहन पहुंचते थे
विज्ञापन

- सुबह सफाई के बाद दोपहर तक लग जाते थे कचरे के ढेर, लोग होते थे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बाजारों से अब दिन में दो बार कचरा एकत्रित किया जाएगा। पहले एक ही समय कचरा उठाने के लिए नगर निगम के वाहन पहुंचते थे।
इस वजह से अक्सर दोपहर के बाद डंपिंग साइट पर कचरा बिखरा रहता था। अब सुबह कचरा एकत्रित होने के बाद दोपहर बाद दाबारा कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके अलावा डंपिंग साइट से भी कचरा उठाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार बाजारों से कचरा ज्यादा आता है। ऐसे में सुविधा दो बार दी जाएगी। प्रतिदिन बाजारों 150 एमटी कचरा एकत्रित होता है।

डंपिंग साइट खत्म करने का काम तेज होगा
वार्डों में डंपिंग साइट को खत्म करने का काम तेज होगा। वार्डों में नगर निगम ऑटो कैरियर के माध्यम से ही कचरा एकत्रित करेगा। मौजूदा समय में कचरे को एक बार एकत्रित होने के बाद दोपहर बाद कचरा नालियों या खुली जगहों में फेंका जाता है। इस कारण गंदगी का आलम रहता है। शहर में 80 हजार घरों से कचरा ऑटो के माध्यम से एकत्रित हो रहा है मगर 40 हजार घरों तक ऑटो तक नहीं पा रहा। जिन मोहल्लों में ऑटो नहीं जा सकता है, वहां पर रेहड़ी से कचरा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सफाई व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। बाजारों से दिन में दो बार कचरा एकत्रित किया जाएगा। ऐसे घर जहां से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। यहां पर भी डोर-टू डोर कचरा एकत्रित होगा।
- डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें