चिनैनी। पटनीटॉप में अवैध होटलों के खिलाफ सीबीआई जांच तीसरे दिन भी जारी रही। टीम ने कुछ होटलों के मालिकों को नोटिस जारी कर रिकॉड तलब किया है। इससे पहले कुछ विभागों से रिकॉर्ड मंगवाया था जिसकी जांच चल रही है। कुछ होटलों के मैनेजरों ने बताया कि उन्हें भी सीबीआई की ओर से नोटिस मिला है। शुक्रवार 11 बजे तक रिकॉर्ड जमा करवाने को कहा है। इस नोटिस में होटल की परमिशन, टूरिज्म की रजिस्ट्रेशन, बिजली पानी के कनेक्शन के अलावा अन्य रिकॉड शामिल है।