फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : दिल्ली एयरपोर्ट पर नोटम लागू, जम्मू के लिए 26 तक दो उड़ानें रहेंगी रद्द; श्रीनगर भी प्रभावित

Sun, 21 Jan 2024 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसका असर जम्मू एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है, जिसके चलते रोजाना दो उड़ानें 26 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इसमें एयर इंडिया की फ्लाइट 821, और 822 शामिल है। इसके साथ ही श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Air India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार से आठ दिन के लिए नोटिस दू एयरमैन (नोटम) लागू किया गया है। इसका असर जम्मू एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है, जिसके चलते रोजाना दो उड़ानें 26 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इसमें एयर इंडिया की फ्लाइट 821, और 822 शामिल है। इसके साथ ही श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के चलते 19 से 26 जनवरी तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोजाना ढाई घंटे की अवधि तक फ्लाइट का संचालन नहीं हो सकेगा, क्योंकि यहां नोटम लागू कर दिया गया है। नोटम के समय सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक न फ्लाइट की लैंडिंग होगी और न ही उड़ान भर सकेगी। इसके साथ ही उड़ानों का डिले टाइम भी बढ़ेगा, क्योंकि कोहरे के कारण पहले ही डिले टाइम बढ़ा हुआ है। 

नोटम की अवधि के दौरान एयर इंडिया 821 दिल्ली-जम्मू वाया श्रीनगर और एयर इंडिया 822 श्रीनगर-जम्मू वाया दिल्ली की फ्लाइट शामिल है। ये दो फ्लाइटें 20, 21, 22, 23 और 26 को रद्द रहेंगी, जबकि 24 और 25 जनवरी को अपने तय समय से देरी से उड़ान भरेंगी। जम्मू एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नोटम का असर जम्मू से फ्लाइट संचालन पर पड़ेगा।
विज्ञापन


छह दिनों में 18 उड़ानें रहीं रद्द
पिछले छह दिनों में 14 से 19 जनवरी तक जम्मू एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 18 फ्लाइटें कोहरे या खराब मौसम के कारण रद्द रही हैं। रविवार 14 जनवरी को पांच फ्लाइटें रद्द रहीं। 15 को तीन, 16 को एक और 19 जनवरी को नौ फ्लाइटें रद्द रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें