फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तालाब तिल्लो में किराएदारों का सत्यापन न करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में बिना सत्यापन के किराएदारों को रखने वालों पर तालाब तिल्लो पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पूरन नगर में मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उसने दस साल से घर में सात किराएदार रखे हैं, लेकिन किसी का भी सत्यापन नहीं करवाया था। 26 जनवरी को लेकर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि राज कुमार ने दो कमरों में किराएदार रखे हैं। इसके बाद मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान राज कुमार ने बताया कि सात लोग किराएदार के रूप में रह रहे हैं। बता दें किराएदार को कमरे देने से पहला उसका पुलिस में सत्यापन करना जरूरी है। चौकी प्रभारी साेनू चौधरी ने कहा कि किराएदार का सत्यापन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

छह हजार से अधिक किराएदार मिले थे अवैध
शहर में करीब 10 साल में अब तक छह हजार से अधिक किराएदार बिना सत्यापन के रह रहे थे। सर्दियों के समय अकसर कश्मीर सहित अन्य जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग जम्मू आते हैं। ऐसे में मकान मालिक बिना सत्यापन के कमरे किराये पर देते है जो सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें