Not only the poles, the entire police also knows the Jammu police
- फोटो : AMAR UJALA
अजय मीनिया जम्मू। खाकी पहना एक कर्मी अपने हाथ में बेलन लेकर आटा बेल रहा है। एक कर्मी कड़ाई में बेल की गई पूरी डाल रहा है और दूसरा हाथ में पौनी लेकर उसे पका रहा है। यह सीन कानाचक पुलिस स्टेशन का है। यहां पर पुलिस की ओर से गरीब लोगों के लिए खाना तैयार हो रहा है। लॉकडाउन में कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर पीटा हो। या फिर पुलिस लाठियां चलाती नजर आई हो। लेकिन जम्मू पुलिस सिर्फ ठंडा चलाना ही नहीं जानती। अपने हाथ से लोगों को खाना बनाकर खिलाना भी जानती है। कानाचक पुलिस स्टेशन में कुछ ऐसा ही चल रहा है। यहां खाकी पहने कर्मी सामूहिक पकवान में श्रमिकों, गरीबों और मदजूरों के लिए खाना बना रहे हैं। सोमवार को कर्मियों ने आलू पूरी बनाकर लोगों को बांटी। 300 से अधिक लोगों के लिए खाना बनाया और फिर उसे पैक करके घर घर तक पहुंचाया। दोमाना पुलिस सब डिविजन के एसडीपीओ कौशीन कौल खुद खाना बांटते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की ओर से ही खाना तैयार किया गया है। गांव ललयाल कैंप, गुड़ा सिंगु और बाबा तालाब में 300 लोगों के लिए खाना तैयार करके बांटा गया।