फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉग डिवाइस लगने से धुंध में लेट नहीं होंगी ट्रेनें, उत्तर रेलवे अपनी सभी ट्रेनों में लगाएगा उपकरण

Wed, 10 Oct 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन

सर्दियों में धुंध से कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से अब यात्रियों को निजात मिलेगी। उत्तर रेलवे सभी ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाएगा। फॉग डिवाइस इंफ्रारेड विजन पर काम करता है जो घने कोहरे में भी लोको पायलट को सिग्नल के माध्यम से जानकारी देता है।

विज्ञापन


जम्मू रेलवे स्टेशन में ट्रैफिक मैनेजर राजीव ने कहा कि धुंध के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से बचने के लिए फॉग डिवाइस लगाया जा रहा है। फॉग डिवाइस इंजन पर लगेगा। उन्होंने कहा कि यह डिवाइस इंफ्रारेड विजन पर काम करता है। इसमें डिवाइस के साथ एक मॉनीटर भी लोको कक्ष में होगा, जो इंफ्रारेड विजन की एक इमेज स्क्रीन पर बनाएगा।

इससे लोको पायलट को सिगनल और ट्रैक पर किसी प्रकार के गतिरोध की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले रेलवे ने पहले कुछ ही ट्रेनों में डिवाइस लगाया था, लेकिन अब जम्मू से जाने वाली सभी ट्रेनों में इसका प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रेन में मौजूद फॉग डिवाइस सिगनल आने के 400 मीटर पहले लोको पायलट को संकेत देगा। इससे पायलट को आने वाले सिगनल के बारे में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें