उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी लद्दाख दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने लद्दाख के उप सेक्टर उत्तर में ऑपरेशनल स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान वे सरहद पर तैनात जवानों से भी मिले और उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश की सीमा रक्षा को मजबूत करने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहाना की।