फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नॉन-सीयूईटी विद्यार्थियों को दाखिले का मौका, चार तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सितंबर को जारी होगी चयन सूची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों के पास एक मौका है। गैर सीयूईटी-यूजी और गलत सीयूईटी-यूजी आवेदन फार्म भरने वाले विद्यार्थियों दाखिले के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 25 अगस्त से चार सितंबर तक होगा और चयन सूची पांच सितंबर को जारी होगी।
नॉन-सीयूईटी विद्यार्थियों के पास हर कॉलेज में दाखिला लेने का मौका होगा। इसमें सीयूईटी वाले कॉलेज भी शामिल हैं। इनमें रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है। दाखिला 12वें कक्षा के अंकों के आधार पर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 64 कॉलेजों को गैर-सीयूईटी कॉलेजों के रूप में चिह्नित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कॉलेजों में सीयूईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे। बड़ी संख्या में सीयूईटी विद्यार्थियों ने कॉलेजों में दाखिले के लिए गलत आवेदन किया था, जिसके कारण वह अयोग्य हो गए थे। इससे कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं। अब विभाग ने समर्थ पोर्टल पर आवेदन फार्म भरने की व्यवस्था कर दी है। इससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो सीयूईटी वाले कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते थे। इन विद्यार्थियों के आवेदन के बाद पांच अगस्त को चयन सूची जारी होगी। इसके बाद उन्हें संबंधित काॅलेज में जाकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद आवेदन शुल्क का लिंक बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें