जम्मू। प्रदेश सरकार ने विदेश से जम्मू-कश्मीर लौटने वाले लोगों के लिए विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से समन्वय स्थापित करने के लिए योजना, विकास और निगरानी विभाग के सचिव आईएएस एम राजू को नोडल अफसर बनाया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।