फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाव से 15 मिनट में पहुंच जाते हैं खौड़, सड़क से लग रहे दो से ढाई घंटे

Sat, 19 Oct 2024 05:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से की चिनाब दरिया पर नाव चलाने की मांग
विज्ञापन

बोले- हर साल नवरात्र पर चलाई जाती है नाव, इस बार नहीं चलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव इंद्री और परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर खौड़ उपजिले के लोगों ने नाव चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाव से 15 मिनट में खौड़ से परगवाल पहुंच जाते हैं, मगर सड़क से दो से ढ़ाई घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हर साल नवरात्र के अवसर पर चिनाब में पानी कम होने पर इंद्री और परगवाल के बीच बाढ़ नियंत्रण विभाग लोगों को दरिया पार करवाने के लिए नाव का बंदोबस्त करता है। इस बार नवरात्र खत्म होने के बाद भी अब तक नाव नहीं चलाई गई। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने जल्द नाव चलाने की मांग की है। गांव इंद्री निवासी पूर्ण सिंह, राम कृष्ण उर्फ लब्बु, केवल सिंह, रोशन सिंह और गांव परगवाल निवासी राज सिंह, सुभाष सिंह सरपंच व चेयरमैन निशा देवी ने बताया कि परगवाल क्षेत्र की सभी छह पंचायतों के लोगों का उपजिला खौड़ मुख्यालय में आना जाना लगा रहता है। अगर नाव से आना हो तो हम 15 मिनट में परगवाल से खौड़ पहुंच जाते हैं और खर्चा भी नहीं होता है। नाव नहीं होने पर हमें वाया एक नबंर सुआ और अखनूर से आना पड़ता है, इसमें 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। इसके लिए दो से ढाई घंटे का समय लगता है और 200 से 300 रुपये का खर्च आता है। हमारी मांग है कि नाव को जल्द चलाया जाए। इस पूरे मामले को क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम खौड़ सतीश शर्मा को भी एक पत्र लिखकर सूचित किया। लोगों ने एसडीएम को समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें