अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बैसाखी और आने वाले दिनों में कई देवी देवताओं के स्थानों पर वार्षिक और अर्धवार्षिक मेल लगती है। कोरोना वारयस के चलते इस वर्ष कई सारी मेल नहीं हो पा रही है। इसी के चलते महंत रोहित शास्त्री ने घर में ही पूजा अर्चना और हवन कर कुलदेव की वार्षिक मेल मनाई। शास्त्री ने बताया उनकी सेठ ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल बैसाखी पर 13 अप्रैल को बावा कैलख देव मंदिर में होनी थी,कोरोना वारयस के चलते उन्होंने घर में ही पूजा अर्चना की और समाज से आग्रह किया की घर में ही पूजा अर्चना करें। इसी के साथ मेल के दिन जो वह देव स्थानों पर अर्पण करते हैं, जैसे चावल आटा, गुड़ एवं अन्य सामग्री मेल के दिन घर में पूजा स्थान में रखे,जब यह वारयस समाप्त हो तो देवस्थानों पर जाकर चढ़ा दें। उनका कहना है कि ऐसे समय में सभी को सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए,सबसे प्रमुख सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घर में ही रहें और कहीं बाहर आने-जाने की कोशिश न करें। सभी इस संकट से जल्द निकल जाएं इसी के लिए कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने अनेक उपाय किए हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण को रोकने के लिए एक जागृत नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।