रियासी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मौजूदा समय में 59 मामले शेष हैं, जिनमें से 52 ट्रैवलर्स हैं। जिले के मात्र सात ही लोग संक्रमित हैं। स्थानीय लोगों होम क्वारंटीन हैं। प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।