अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते जगती कैंप में हो रहे विकास कार्य को रोक दिया गया था। जिसके परिणामस्वरूप कैंप में स्वच्छता नहीं रही है और इससे पर्यावरण के लिए भी खतरनाक खतरा पैदा हो गया। जिससे स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी होगी और संक्रमण का खतरा बन गया है। इसी के साथ लोगों का कहना है कि किसी भी तरह की कोई भी मैडिकल सुविधा जगती में नहीं है। ऐसे में जगती कैंप में रहने वाले लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जगती के लोगों ने मांग की है कि कम से कम इस स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य के दौरान पड़ा हुआ मलवा ही उठवा लिया जाए ताकि कुछ हद तक आसपास सफाई हो सके। इसी के साथ लोगों ने पर्याप्त मात्रा में दवा / मेडिकेयर सुविधा प्रदान करना, यह सुनिश्चित करना कि पुलिस की तैनाती के माध्यम से उचित लॉकडाउन हो, प्रतिदिन पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना, फॉगिंग और जीवाणुरोधी स्प्रे का छिड़काव, तत्काल केए सहायता जारी करने के साथ अग्रिम में दो महीने का राशन प्रदान करना, उचित मूल्य दरों पर चीनी, सरसों का तेल, मसाले, दालें प्रदान करना आदि सब लोगों के लिए जगती में उपलब्ध करवाना चाहिए। नहीं है मैडिकल सुविधा जगती कैंप में रहने वाले लोगों का आरोप है कि कैंप में किसी भी तरह की कोई मैडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं है। किसी भी स्थिति में यदि मैडिकल सहायता की जरूरत पड़ जाती है तो ऐसे में वह लोग क्या करेंगे और लॉकडाउन के दौरान कहां पर जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से कैंप में मैडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की।