रियासी। वार्ड चार राम गली में नाले पर से गायब जंगला।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के वार्ड नंबर चार से गुजरने वाली मुख्य राम गली में स्थित नाले से जंगला गायब हो चुका है, जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। इस मुख्य गली में तीन प्राइवेट स्कूलों के अलावा काफी संख्या में घर हैं। यह गली नगर के कई हिस्सों को आपस में जोड़ती भी है। गली से लोगों का पैदल आना-जाना तो लगा ही रहता है वहीं दोपहिया वाहन भी चलते हैं। नाले पर जंगला न होने के कारण कोई भी इसमें गिरकर चोटिल हो सकता है।