जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने पिछले 48 घंटे में कश्मीर के अनंतनाग व जम्मू संभाग के जिला राजौरी में कर्नल, मेजर तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी समेत पांच जवानों व एक एसपीओ की शहादत पर कड़ा रोष जताते हुए मोदी सरकार से आतंकवाद के आका पाकिस्तान पर सैन्य प्रहार करने और एक के बदले 12 सिर कलम करने के दावे को अंजाम देने की मांग की है।
पार्टी प्रदेश कार्यालय में वीरवार को शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि आखिर कब तक हम जवानों की शहादत को सहेंगे। पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी जवानों और आम लोगों पर हमले कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन कायम नहीं हो पाया।