सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव मावा में दंगल कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें राज्य भर से पहलवानों ने अपने अपने जौहर दिखाए। इस अवसर पर छोटी-बड़ी 95 कुश्तियां करवाई गई।
बड़ी माली डोडा के निसार पहलवान व आरएस पुरा के सेठी पहलवान के बीच हुई, जिसमें दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को दांव पेच लगाए। अंत में डोडा के निसार पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा किया। स्थानीय पूर्व सरपंच अनीता चौधरी, जनकार सिंह, रंजीत सिंह, कन्हैया, शाम सिंह, सूरज सिंह ने कहा कि बड़ी माली के लिए 41 हजार रुपये दूसरी कुश्ती के लिए 31 हजार और तीसरी कुश्ती के लिए 21 हजार रुपये की राशि रखी गई थी।