उधमपुर के स्याल सल्लन इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार नौ लोग घायल हो गए हैं। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोडा से जम्मू की तरफ जा रही बस का टायर फट गया था। इसके बाद चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे बस सड़क से जा टकराई। इससे नौ यात्री जख्मी हो गई।