फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्णाहुति साथ नौ दिवसीय यज्ञ का समापन

Thu, 19 Jun 2025 08:19 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। काली धार स्थित समाधि मंदिर में नौ दिवसीय जारी द्वितीय शतचंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ में प्रतिदिन की तरह पूर्णाहुति करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखी गई। महाराज सुधांशु जी की अध्यक्षता में सुबह हवन किया गया। इसके बाद पूर्ण आहुति हुई। सभी यजमानों ने एक साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं। दोपहर को आए हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन की तरह लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। इस यज्ञ में यज्ञ आचार्य के रूप में शुभम शास्त्री एवं कथा वाचक के रूप में नारायण भारती का सांनिध्य प्राप्त हुआ। नौ दिवसीय यज्ञ में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें