फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जैसे देश में संतो की निर्मम हत्या दुर्भाग्यपूर्ण , दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले

विज्ञापन
आचार्य संजीव शास्त्री - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
भारत जैसे देश में संतो की निर्मम हत्या दुर्भाग्यपूर्ण , दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा मिले आचार्य संजीव शास्त्री । संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा पालघर महाराष्ट्र में जूना अखाड़े के संतो की निर्मम हत्या समस्त विद्वतजनों में काफी रोष व्याप्त है! आचार्य संजीव शास्त्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है! अपने व्यान में आचार्य संजीव शास्त्री ने कहा की भारत देश बहुत सहनशील देश है लेकिन जब निर्दोष और निहत्थे लोगों की निर्मम हत्याएं होती हैं तो मन बहुत दुखता है! इसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है! पालवर में सैंकड़ो लोग मिलकर पुलिस के सामने ही 70 और 35 बर्ष के वृद संत की हत्या कर देते हैं! वे संतजन अपने ही गुरु की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे लेकिन उन्हें बीच रास्ते में ही पीट पीट कर मार डाला गया! भारत में भगवा और संतो का सम्मान किया जाता है! वहां ऐसी घटना होती है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य की क्या बात होगी! शास्त्री जी ने कहा की महाराष्ट्र सरकार को भीड़ में शामिल सभी लोगो को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए! इसमें शामिल हत्यारो पर ऐसी कारवाही होनी चाहिए जिससे आगे कोई भी ऐसी उन्मादी भीड़ का हिस्सा बनकर किसी निर्दोष पर हमला करने से पहले कई बार सोचे!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें