Nicolaus Fest, European Union MP
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए यूरोपीय संघ के सांसद निकोलस फेस्ट ने भारतीय संसद के विपक्ष के नेताओं को घाटी आने से रोके जाने को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यदि आप यूरोपीय संघ के सांसदों को जाने देते हैं, तो आपको भारत के विपक्षी राजनेताओं को भी जाने देना चाहिए। यह असंतुलित व्यवहार है, भारत सरकार को किसी तरह से इसका समाधान करना चाहिए।