आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज आरएस पुरा में वीरवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के सभी सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में अमनदीप व धीरज ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के जरिये छात्रों को पढ़ने, सोचने और लिखने के कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान दूसरे सेमेस्टर के अमनदीप और चौथे सेमेस्टर के धीरज सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे सेमेस्टर की जाह्नवी रंधावा ने दूसरा और दूसरे सेमेस्टर की हर्षिश कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. किरण पठानिया ने किया। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य सुनील उप्पल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आयोजन अंग्रेजी विभाग प्रमुख डॉ. नीना गुप्ता रोहमेत्रा की देखरेख में किया गया।