राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच में इखराजपोरा इलाके में एक घर में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आतंकी मददगार हाशिम फारूक मीर के आवास पर की गई। आरोपी वर्तमान में जम्मू की कोट भलवाल जेल में पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) में बंद है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आगे की जांच जारी है। बता दें कि इसको लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।