फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: एनआईए की टीम का सात जगह छापा, रियासी बस हमले से जुड़े मामले में कार्रवाई

Fri, 27 Sep 2024 08:53 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में एनआईए की टीम ने सात जगहों पर छापेमारी की है। हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स से जुड़े ठिकानों पर एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
रियासी में खाई में गिरी बस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू और कश्मीर के शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर जून में हुए आतंकी हमले की जांच के मामले में शुक्रवार सुबह राजौरी और रियासी जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


9 जून को आतंकियों ने बस पर गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर के बाहर के सात तीर्थयात्रियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। 

शिव खोरी मंदिर से कटरा जा रही बस, रियासी के पौनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास गोलीबारी की बौछार के बाद बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी। 17 जून को गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी। 
विज्ञापन


इस मामले में अब तक राजौरी के हाकम खान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर हमले से पहले आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद मुहैया कराने के अलावा इलाके की टोह लेने में भी मदद की थी। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शिव खोरी आतंकी हमले के सिलसिले में एनआईए की कई टीमें आज सुबह से ही राजौरी और रियासी जिलों में तलाशी ले रही हैं। जिन स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, वे हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) से जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें