फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क वाले 12 संदिग्धों की NIA ने की पहचान, 14 ठिकानों पर कार्रवाई

Thu, 16 Mar 2023 01:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी कर पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क वाले 12 संदिग्धों की पहचान की है।
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी कर पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क वाले 12 संदिग्धों की पहचान की है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक स्थान पर तलाशी ली गई। इन स्थानों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि एजेंसी ने मंगलवार को श्रीनगर, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और कठुआ सहित जम्मू और कश्मीर के 6 जिलों में 14 स्थानों पर तलाशी ली। जून 2022 में एनआईए ने ओजीडब्ल्यू और विभिन्न आतंकी संगठनों के कैडरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था, जो अपने पाकिस्तानी कमांडरों/संचालकों के आदेशों पर विभिन्न छद्म नामों के तहत काम कर रहे थे। यह कारर्वाई उसी सिलसिले में की गई।

उन्होंने बताया कि यह मामला जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों और धार्मिक आयोजनों/गतिविधियों को लक्षित करने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तान स्थित कमांडरों द्वारा रची गई आतंकी साजिश से संबंधित है। आरोपी जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने में भी शामिल पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें