राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी घटनाओं की साजिश रचने के मामले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर छापे मारे। इस मामले में अब तक 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सोपोर, कुपवाड़ा, शोपियां, राजोरी, बडगाम और गांदरबल जिले में यह कार्रवाई की गई।
डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जब्त
इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जब्त किए गए हैं। यह मामला आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तायबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के आतंकियों के जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली समेत अन्य जगहों पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने और साजिश रचने से संबंधित है।
अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ जांच जारी
हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) और अल बद्र और उनके सहयोगी जैसे द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) और पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ) के खिलाफ जांच जारी है।