फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनएचएम कर्मचारियों ने दो घंटे ठप रखा काम, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
रियासी। जिला अस्पताल में धरना देते एनएचएम कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
रियासी। माड़ी स्थित जिला अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को दो घंटे की हड़ताल की। इस दौरान अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर अन्य सेवाएं बंद रहीं। सुबह अस्पताल खुलते ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने बताया कि उनको वेतन समय पर नहीं मिल रहा। अभी तक पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। वे लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्हें नियमित करने पर कोई काम नहीं हो रहा। उनकी अनदेखी की जा रही है। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें