फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा के 30 कैडेट ने बढ़ाया सैन्य अफसर बनने की तरफ कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वर्ष 2023 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा में नगरोटा सैनिक स्कूल के 30 कैडेट ने लिखित परीक्षा पास की है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा तीन सितंबर को परीक्षा ली गई थी। इन 30 कैडेट में से 9 वर्तमान बैच (2023-24) से हैं और 21 बारहवीं कक्षा के 2022-23 बैच के हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने पर ये कैडेट एनडीए 152वें पाठ्यक्रम और नौसेना अकादमी 114वें पाठ्यक्रम के माध्यम से सशस्त्र बलों के अधिकारी कैडर में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए बुलाए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन एके देसाई ने कैडेट को बधाई दी है। सैनिक स्कूल नगरोटा कैडेट को एक आदर्श ग्रूमिंग ग्राउंड प्रदान करता है और विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के माध्यम से उन्हें संतुलित व्यक्तित्व के रूप में विकसित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्कूल में कैडेट द्वारा अर्जित मन, शरीर और चरित्र के गुण उन्हें एसएसबी साक्षात्कार को सफलतापूर्वक पास करने में सक्षम बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें