जम्मू शहर की पुरानी मंडी स्थिति एक दुकान के बाहर नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव दुकाने के बाहर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा शव को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि देर शाम नवजात के शव को दुकान के बाहर रखा गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस सीसीटीवी की जांच कर पता कर सकती है।