सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान। file
- फोटो : एजेंसी
कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए नई योजना लागू की गई है। योजना के तहत सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान चला रहे हैं। सर्दियों में संभावित घुसपैठ रोकने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र को खंगाल रही हैं। इसमें खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की भी मदद ली जा रही है।