जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो महीने से सिग्नल की समस्या है। परिसर में सिर्फ बीएसएनएल की सिम चलती है। जियो और एयरटेल से जुड़े छात्रों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के मुताबिक पहले शिक्षा विभाग में ही नेटवर्किंग की समस्या थी। इस कारण मुख्य इमारत के निकट संचालित टावर को दूसरे टनल की तरफ लगाने का निर्णय लिया गया। मगर बाद में कंपनी ने मना कर दिया और कहा कि यह स्थान टावर संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है। कोई दूसरी जगह का चयन किया जाना चाहिए। ऐसे में काम अधूरा और सामान बिखरा पड़ा है। अखिल व अन्य ने कहा कि हॉस्टल में भी समस्या होती है। फिलहाल विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। अभी कुछ शोधार्थी व शिक्षक और गैर शिक्षण स्टाफ अनिवार्य कार्य से विश्वविद्यालय जाता है, लेकिन सुरक्षा गेट से सिग्नल बंद हो जाता है। मुकेश ने कहा कि तीन जुलाई को विश्वविद्यालय खुलना है तब तक टावर नहीं लगाया है तो अधिक समस्या उत्पन्न होगी।