फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नीट-यूजी के लिए आवेदन में महाराष्ट्र और पास करने में यूपी के छात्र अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेडिकल की पढ़ाई के लिए पात्रता परीक्षा नीट-यूजी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा सीबीएसई के होते हैं। लेकिन राज्य बोर्डों के लिहाज से महाराष्ट्र के छात्र अव्वल हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक, इसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु का नंबर आता है। वहीं, नीट के लिए आवेदन के मामले में यूपी चौथे नंबर पर है। अगर पात्रता परीक्षा पास करने वाले के आंकड़ों की बात करें तो यूपी पहले नंबर पर है।
विज्ञापन


एनटीए के मुताबिक, इस साल नीट में 20.38 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए, जो आंकड़ा 2019 में 14.10 लाख था। आवेदन करने वालों में सबसे कम संख्या पूर्वोत्तर के छात्रों की रही। इस साल महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के 2.57 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसकी संख्या पिछले साल 2.31 लाख थी। कर्नाटक राज्य बोर्ड के 1.22 लाख छात्रों ने नीट दी, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु (1.13 लाख) और चौथे पर यूपी (1.11 लाख) रहा। केरल से 1.07 लाख छात्रों और बिहार राज्य बोर्ड से 71,000 छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस साल 11.45 लाख अभ्यर्थियों ने नीट पास किया और यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 48 फीसदी अधिक है। पास करने वालों में यूपी राज्य बोर्ड शीर्ष पर रहा जहां 1.39 लाख अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद महाराष्ट्र (1.31 लाख) और राजस्थान (एक लाख से अधिक) रहे। केरल और कर्नाटक इस मामले में शीर्ष पांच में रहे और प्रत्येक राज्य में 75,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। एजेंसी
विज्ञापन






सबसे पीछे रहे ये राज्य

सबसे कम 1683 आवेदन त्रिपुरा राज्य बोर्ड के छात्रों की तरफ से आए। मिजोरम और मेघालय राज्य बोर्ड के मामले में यह संख्या क्रमश: 1844 और 2300 रही। सबसे कम आवेदन वाले अन्य राज्य नगालैंड (2422), गोवा (3834) और उत्तराखंड (4423) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें