अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में स्थापित होने जा रही राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र नई दिल्ली की शाखा (लेबोरेटरी) से जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मरीजों को लाभ मिल सकेगा। लैब में संक्रामक बीमारियों के खतरनाक वायरस की जल्द पहचान कर चिकित्सा देखभाल को मजबूत बनाया जा सकेगा। यह रेफरल केंद्र के तौर पर काम करेगी, जिसमें पड़ोसी राज्यों के सैंपल भी भेजे जाएंगे। अब तक ऐसे वायरस की पहचान के लिए सैंपलों को दिल्ली या पुणे भेजा जा रहा है। कई बार महीने बाद रिपोर्ट आने से सामुदायिक स्तर पर वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शीघ्र चिकित्सा रणनीति नहीं बन पाती थी। वहीं, कोटभलवाल क्षेत्र में लैब का निर्माण प्रस्तावित है।
प्रशासनिक परिषद की ओर से एनसीडीसी की शाखा के लिए 7 कनाल 250 वर्ग फुट भूमि हस्तांतरित की गई है। जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. संदीप डोगरा ने बताया कि एनसीडीसी लैब से मरीजों को राहत मिलेगी। कोविड, जिका, सार्स, डेंगू आदि बीमारियों में नए वायरस की पहचान करने में मदद मिलेगी। खासतौर पर खतरनाक वायरस को जल्द पकड़ने से सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा।
अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद