फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान उन्होंने महामाई की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड तीन स्थित कालिका माता के मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया गया। मास्क पहन कर व कतारों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने मां के दर्शन किए। दोपहर तक भक्तों का मंदिरों में आना जारी रहा। इस दौरान भजन-कीर्तन के जरिये मां की महिमा का गुणगान किया गया। कटरा मार्ग पर स्थित नौ देवियां मंदिर में भी काफी संख्या में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें