सुकराला देवी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। नवरात्र के चौथे दिन महामाई बाला सुंदरी और सुकराला देवी के दरबार में सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी लगाई। गत तीन नवरात्र की तुलना में रविवार को मंदिरों में भक्तों की संख्या अधिक देखने मिली। लोगों को कतारों में लगकर लंबे इंतजार के बाद माता के दर्शन हुए। सुबह से ही मंदिरों में लोग पहुंचना शुरू हो गए। यह सिलसिला दोपहर बाद भी जारी रहा। अवकाश के चलते जम्मू, कठुआ, हीरा नगर, बिलावर, आदि क्षेत्रों से आए भक्तों ने महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कई भक्तों ने मंदिर में हवन का भी आयोजन किया। संवाद
बिलावर के सुकराला देवी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु, संवाद।- फोटो : KATHUA