फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं के लिए नटरंग की नई अभिनय कार्यशाला 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नटरंग की ओर से नटरंग स्टूडियो थिएटर 23 जुलाई को युवाओं के लिए नई थिएटर वर्कशॉप का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम पद्मश्री बलवंत ठाकुर के निर्देशन में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना और थिएटर के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस माध्यम से रंगमंच के इच्छुक युवाओं को सीखने का अवसर मिलेगा। सोशल मीडिया के प्रचलन से अधिकांश युवा रील बनाने में लगे हैं। ऐसी प्रवृत्ति ने अभिनय के पेशे के मानक और स्तर को गिरा दिया है। इसके चलते नटरंग ने अभिनय प्रक्रियाओं और दृष्टिकोण के प्राथमिक पहलुओं को पेश करने की पहल की है। यह कार्यशाला युवाओं को ताकत और कमजोरियों के बारे में जागरूक करने का उद्देश्य भी पूरा करेगी। 15 वर्ष से अधिक उम्र के युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पैलेस रोड पर नटरंग कार्यालय में जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें