फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नटरंग के कलाकारों ने कमीशन नाटक का किया मंचन

विज्ञापन
कमीशन नाटक का एक दृश्य
विज्ञापन
जम्मू। नटरंग की साप्ताहिक थिएटर शृंखला में में रविवार को सआदत हसन मंटो की लिखे नाटक कमीशन का मंचन किया गया। यह नाटक सोशल मीडिया के युग में रहने वाले एक आधुनिक सम्राट के ऊपर व्यंग्य करता है कि वह अपने लोगों के साथ कैसे व्यवहार करता है और कैसे एक कमीशन बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से आसानी से बचता है।
विज्ञापन

नाटक एक आधुनिक सम्राट के दो प्रमुख चाटुकारों के साथ आधुनिक दरबार में शुरू होता है। सम्राट एक व्यंगात्मक व्यक्ति है, जो शेखी बघारता है कि कैसे उसने अपने राज्य में बकरियों और शेरों की शत्रुता को मिटाने के लिए उनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित किया है। नाटक में दिखाया गया है कि सम्राट का अपनी महारानी के साथ अच्छा रिश्ता नहीं है और वह प्रेम जीवन में बुरे दौर से गुजर रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक फरियादी अपने कारीगरों के लिए न्याय मांगने आता है, जिन्हें महारानी की सेविकाओं ने तीरंदाजी के अभ्यास में मार डाला था। सम्राट चाटुकारों को मंत्रियों के रूप में पदोन्नत करता है और उनसे मामले की जांच करने और उचित रिपोर्ट देने के लिए कहता है। दो महीने की प्रक्रिया के बाद नवनियुक्त मंत्री एक लाख शब्दों की रिपोर्ट लेकर आते हैं और सम्राट के सामने पूरी कहानी पेश करते हैं। इस नरसंहार के बारे में सुनकर बादशाह दावा करता है कि वह जहांगीर से बेहतर सम्राट है और उसके दर्शन का आधुनिक युग में कोई मतलब नहीं है। वह अपने मंत्रियों से नरसंहार में शामिल सभी लड़कियों के सिर काटने के लिए कहता है, लेकिन इससे पहले कि दोषियों को फांसी दी जाए। न्याय दिलाने के लिए एक आयोग बनाने की जरूरत पड़ती है। यह नाटक हास्य और व्यंग्य से भरपूर है और पात्र मुगल काल के व्यंग्य हैं। कलाकारों में पलशिन दत्ता, चिराग आनंद, अभिमन्यु चौधरी, चैतन्य शेखर, सुमित बंदराल और संकेत भगत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें