संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नटरंग के कलाकारों ने रविवार को नगरोटा म्यूनिसिपल पार्क जम्मू में हिंदी नाटक घोटाला का मंचन किया। नाटक की शुरूआत निराश युवाओं की अक्रामकता से होती है, जो भ्रष्टाचार, घोटालों और बेईमानी की प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। नाटक में दर्शाया गया कि भ्रष्टाचार के कारण पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और जो सक्षम नहीं हैं वे रिश्वत देकर नौकरियां पा रहे हैं। जरूरतमंद युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से समाज में अशांति फैल रही है और वे बुरी संगत में पड़ रहे हैं। नाटक इस संदेश के साथ समाप्त होता है कि सभी भ्रष्टाचार को न कहें और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें। नटरंग कलाकारों में अभिमन्यु चौधरी, आदेश धर, कुशल भट्ट, चैतन्य शेखर, विशाल शर्मा, संकेत भगत और सुमित बंदराल शामिल थे। नाटक का लेखन और निर्देशन नीरज कांत ने किया। शो का संचालन मोहम्मद यासीन ने किया। संवाद