जम्मू विवि में आयोजित टेनि बॉल क्रिकेट चेंपियनशिप में मैच जीतने के बाद जम्मू-कश्मीर टीम फोटो आ
जम्मू। 31वीं जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर 27 मुकाबले खेले गए। 18 मुकाबले पुरुष वर्ग जबकि 9 महिला वर्ग में थे। मंगलवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर के दो मुकाबले हुए, जिसमें जीत हासिल की। पहले मैच में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक जबकि दूसरे मैच में हरियाणा को हराया। चैंपियनशिप 30 सितंबर तक चलेगी। ब्यूरो