फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिला स्तर पर वैक्सीन सुनिश्चित करने पर जोर, राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। संभाग के दस जिलों में अब कुत्तों व अन्य जानवरों के काटने के मामलों की निगरानी बढ़ाने के साथ पूरा डाटा रखा जाएगा। ऐसे मामले बड़ी संख्या में रिपोर्ट ही नहीं होते हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ये फैसले गांधीनगर अस्पताल में हुई राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम (एनआरसीपी) की समीक्षा बैठक में लिया गए।
बताया गया कि जम्मू संभाग में नए मामलों में रैबीज से चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें ताजा मामले में उधमपुर में लोमड़ी के काटने से एक व्यक्ति की जान गई है। महामारी विशेषज्ञ/राज्य निगरानी अधिकारी जम्मू संभाग डॉ. हरजीत राय ने एनआरसीपी का उद्देश्य इंसानों में रैबीज के कारण होने वाली मौतों को रोकना और नियंत्रित करना है। 2030 तक कुत्ते की मध्यस्थता वाले रैबीज मामलों को शून्य तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने चिकित्सा-पशु चिकित्सा क्षेत्रों और नगर पालिका, निगम के बीच समन्वय पर जोर दिया। वक्ताओं ने एनआरसीपी के मुख्य पहलुओं और दिशानिर्देशों, रोग जनन, नैदानिक विशेषताओं, रैबीज की रोकथाम, एनआरसीपी के पशु घटक, पशुपालन और नगर पालिका की भूमिका को कवर करने वाली प्रस्तुतियां दीं। बैठक में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. राजीव कुमार शर्मा, सहायक निदेशक योजना स्वास्थ्य सेवा निदेशालय डॉ. संजय तुर्की, चिकित्सा अधीक्षक गांधीनगर, डॉ. प्रवीण योगराज, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. डीके भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें