फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid : ड्रोन से हथियार, टेरर फंडिंग में पांच जिलों के 8 ठिकानों पर एनआईए छापे

Fri, 19 Aug 2022 01:41 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनआईए की टीम जम्मू में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एक आतंकी के ठिकानों पर भी टीम पहुंची है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
एनआईए ने जम्मू में कई जगहों पर छापेमारी की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार और हवाला के माध्यम से टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में आठ ठिकानों पर वीरवार को छापा मारा। जम्मू, सांबा, कठुआ, डोडा और श्रीनगर में कार्रवाई के दौरान एनआईए ने कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एनआईए ने यह कार्रवाई जम्मू के खटीकां तालाब से गिरफ्तार आतंकी फैजल मुनीर से पूछताछ के बाद की है। फैजल को जम्मू पुलिस ने पकड़ा था, जिसकी जांच अब एनआईए कर रही है। फैजल मुनीर पाकिस्तान से ड्रोन से आने वाले हथियार, असलहा और हवाला राशि को आतंकियों तक पहुंचाने वाला मुख्य आरोपी है। फैजल मुनीर पाकिस्तान में बैठे आकाओं के लगातार संपर्क में रहा है।

वीरवार सुबह खटीकां तालाब के रहने वाले आतंकी फैजल मुनीर के घर पर एनआईए ने छापा मारा। इसी तरह से कठुआ के हीरानगर में एनआईए की टीम ने एक समुदाय के चार घरों की भी तलाशी ली। कठुआ के रहने वाले मियां सुहेल और हबीब उल्लाह के घरों को भी एनआईए ने खंगाला। ये दोनों पहले से गिरफ्तार हैं। दोनों ही ड्रोन से आने वाले हथियारों और पैसा मुनीर फैजल तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन


मुनीर इनको आगे कश्मीर में आतंकियों तक पहुंचाता था। इसी तरह से सांबा में सुहेल के ठिकाने से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। डोडा के भद्रवाह भल्ला इलाके में सुजाहिद हुसैन शेख के घर पर दबिश दी गई। श्रीनगर की रोज लेन कॉलोनी छानपोरा के रहने वाले सरजील अहमद के आवास नंबर 152 पर दबिश देकर एनआईए ने दस्तावेज व सामान खंगालकर जब्त किया है। इससे पहले एनआईए सरजील के घर पर तीन बार दबिश दे चुकी है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

हीरानगर में पाकिस्तान से जुड़े दो पत्र समेत कई दस्तावेज व सिमकार्ड जब्त

कठुआ के हीरानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से करीब 4 किलोमीटर के फासले पर एनआईए ने एक ही डेरे में चार घर खंगाले। इस दौरान सिमकार्ड, दस्तावेज, पाकिस्तान से रिश्तेदारों के दो पत्र समेत अन्य सामान बरामद किया है।

खूफिया सूत्रों ने बताया कि टीम सुबह सात बजे पहुंची। छब्बे चक स्थित मुन्नी के घर से टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 6 मीटर धागा, 2 लकड़ी की छड़ें और दस्तावेज बरामद किए। अब्दुल रशीद के चक धारी (निचला हरिया चक) स्थित घर से टीम को एक सिम कार्ड और दस्तावेज हाथ लगे हैं। हबीब उल्लाह के हरिया चक स्थित घर से दस्तावेज बरामद किए गए हैं, वहीं मियां सुहेल निवासी चैनपुरा फोरलेन स्थित घर से पाकिस्तान से उनके रिश्तेदारों के दो पुराने पत्र बरामद किए गए हैं। एनआईए टीम ने चारों के घरों की मैपिंग के अलावा आसपास इलाके की फोटोग्राफी भी करवाई है।

टीम दोपहर ढाई बजे के लगभग लौट गई। गौरतलब है कि आईबी से सटे इलाकों में आतंकियों के इस मददगार मॉड्यूल का पुलिस ने जुलाई में ही भंडाफोड़ किया था। राजबाग थाने में इस संदर्भ में मामला दर्ज है।

लश्कर के टीआरएफ आतंकियोंतक पहुंचाए जा रहे थे हथियार
आतंकी मॉड्यूल सीमा पार से ड्रोन के जरिये आने वाले हथियार और पैसा लश्कर के नए संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) तक पहुंचाता था। एनआईए प्रवक्ता के अनुसार टीआरएफ के आतंकी पाकिस्तानी हैंडलरों के लगातार संपर्क में थे। मॉड्यूल को ध्वस्त कर कठुआ के राजबाग थाने में 29 मई को मामला दर्ज किया गया था। एनआईए जांच अपने हाथ लेकर 30 जुलाई को फिर से एफआईआर दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें