संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गोवा में 25 अक्टूबर से नौ नवंबर तक नेशनल गेम्स के लिए जम्मू-कश्मीर के चार मुक्केबाजों का चयन हुआ है। डोडा के मोहम्मद आरिफ, जम्मू के अनिल कुमार, चंदर देव सिंह और श्रीनगर से कामरान मोहम्मद नेशनल गेम्स में भाग लेंगे। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव राजन शर्मा ने बताया कि श्रीनगर से कामरान के रूप में पहली बार किसी मुक्केबाज का चयन हुआ है। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि नेशनल गेम्स के लिए सभी ने कड़ी मेहनत की थी। खिलाड़ियों के लिए जल्द कैंप लगाए जाएंगे। जम्मू संभाग के मोहम्मद आरिफ, अनिल कुमार और चंदर देव सिंह को बॉक्सिंग कोच अनिल ने प्रशिक्षित किया था।