एसकेआईएमएस में फहराया गया तिरंगा
- फोटो : ANI
अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी के हालात तेजी से बदले हैं। इसकी गवाह घाटी की सरकारी इमारतें हैं। इसी क्रम में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ज्ञात हो कि संभागीय आयुक्त कश्मीर ने 25 मार्च को एक आदेश जारी किया था सभी सरकारी भवनों में उपयुक्त तरीके से ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश के बाद घाटी सहित पूरे प्रदेश में सरकारी इमारतों पर तिरंगा स्थापित किया जा रहा है।