फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेशनल बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ने जीते 24 पदक, खिलाड़ियों का किया स्वागत

Tue, 29 Aug 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का स्वगात करते कोच अनिल वढ़ेरा व अभिभावक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। रोहतक में हुए द्वितीय बीबीएफ नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। जम्मू-कश्मीर ने सात स्वर्ण, 12 रजत और पांच कांस्य पदक सहित 24 पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में अंकित सैनी ने स्वर्ण, दिलदार सिंह ने स्वर्ण, सचिन ने रजत, गौरव चौधरी ने स्वर्ण, पार्थ खजूरिया ने रजत, रोहित मजोत्रा ने रजत, रनयोध चाढ़क ने कांस्य, गौरव मेहरा ने रजत, संजय शर्मा ने स्वर्ण और गौतम चौधरी ने रजत पदक जीता।
यूथ वर्ग में लड़कों में कुश ने स्वर्ण, नारायण ने रजत और गुरमाहर ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों में पलक ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में लड़कों में विशेष सिंह ने रजत, आदित्य शर्मा ने कांस्य, दिनेश साहू ने रजत और कनव ने रजत पदक जीता। जूनियर लड़कियों में साची ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर वर्ग में प्रहास ने कांस्य पदक, कामेश्वर शर्मा ने कांस्य पदक, कुलबीर सिंह ने रजत पदक और तरुण कलोत्रा ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक रोहतक में हुआ था। इसमें 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर, यूथ और सीनियर बॉक्सर्स और लड़कियों ने भाग लिया था। कोच अनिल कुमार वढेरा और अभिभावकों ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सभी मुक्केबाजी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एमए स्टेडियम जम्मू में नुजहत गुल और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के कारण टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जेएंडके कोच और टीम को जेएंडके बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निर्मोलक सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें