फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : प्रदेश की तीन पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई

Sun, 09 Apr 2023 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसमें जिला उधमपुर के लाटी ब्लाक की सिरा-ए पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत एलएसडीजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बाल मैत्री विषय पर दूसरा पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की तीन पंचायतों को विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इसमें जिला उधमपुर के लाटी ब्लाक की सिरा-ए पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत एलएसडीजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बाल मैत्री विषय पर दूसरा पुरस्कार दिया गया है। इसी तरह कुपवाड़ा की फलमर्ग और बारामूला की फतेहपोरा पंचायत को भी पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन


सीरा पंचायत के सरपंच मक्खन सिंह मन्हास ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सितंबर-अक्तूबर 2022 में पंचायत की ओर से आनलाइन आवेदन दिया गया था। जिसके बाद केंद्रीय टीम ने पंचायत का निरीक्षण किया। इसमें शिक्षा, आईसीडीएस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीरा पंचायत का प्रदर्शन बेहतर पाया गया। पंचायत में छह स्कूलों में एक हायर सेकेंडरी, तीन मिडिल और दो प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें स्मार्ट कक्षाएं चल रही हैं। इसी तरह आईसीडीएस के तहत चार आंगनबाड़ी केंद्रों में भी स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पंचायत में सब सेंटर का विस्तार करके उसे स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। मन्हास ने बताया कि जो उन्हें पुरस्कार राशि मिलेगी उससे पंचायत की कमियों को दूर किया जाएगा।

जिला उधमपुर के लिए गर्व की बात : जितेंद्र
पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय पीएमजीएसवाई सड़कों में लगातार नंबर 1 होने के बाद जिला उधमपुर के लिए एक और गर्व की बात जुड़ गई है। लाटी के सरपंच को राष्ट्रीय स्तर का दीन दयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार मिलेगा। इससे पंचायती का विकास होगा।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने तीनों पंचायतों को बधाई दी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली तीनों पंचायतों के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के सहयोग और परिश्रम से ही यह संभव हो पाया है। उनके अच्छे काम की बदौलत तीनों पंचायतों में विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें