फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र शुरू हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला अस्पताल में वीरवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक प्रमुख पहल के तहत नशा मुक्ति केंद्र (एटीएफ) का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने वर्चुअल मोड से किया। इसमें एटीएफ सांबा का उद्घाटन उपायुक्त सांबा अभिषेक शर्मा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नवाज, सीएमओ सांबा डॉ. विधि भाटियाल, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहिंदर, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। एटीएफ डीएच सांबा नशीली दवाओं का सेवन करने वालों को परामर्श, उपचार और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 41 जिलों में ऐसे नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं, जिसमें सांबा जिला को भी शामिल किया गया है। उन्होंने आम लोगों को कहा है कि यदि कोई युवक व युवती नशे के आदी हैं उन्हें इस केंद्र की सेवा लेनी चाहिए। उनके अनुसार बहुत जल्द ही केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें