जम्मू। नरवाल में एक ही रात चार दुकानों में सेंध लगाने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। वह नरवाल बस स्टैंड में ही छिपा था और जम्मू से पंजाब भागने की फिराक में था। आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह नरवाल समेत कई अन्य क्षेत्रों में पहले भी चोरियां कर चुका है। उसकी पहचान इश्तिकार मुनीर वासी नौशेरा (राजोरी) के तौर पर हुई है। इस समय नरवाल में रह रहा था। पेशे से बस चालक है लेकिन पिछले कुछ समय से काम नहीं कर रहा था। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। बता दें आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दबोचा है। बरामद सामान में लैपटॉप, बैटरियां, तार शामिल है।
दो सट्टेबाज गिरफ्तार, राजीव नगर में खेला रहे थे मैच
जम्मू। क्रिकेट विश्वकप में जमकर सट्टेबाजी चल रही है। इसी क्रम में नरवाल पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। आराेपियों में संजीव कुमार उर्फ सन्नी और संजय कुमार निवासी राजीव नगर शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें राजीव नगर में ही सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया।