श्रीनगर। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोगों ने नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। इस मौके पर अंजुमन के एक प्रवक्ता ने जनसभा में लोगों से अपील की कि ईद को सादगी से मनाएं। समाज के गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े और वंचित लोगों को याद करने का आग्रह भी किया। साथ ही मीरवाइज-ए-कश्मीर की नजरबंदी पर नाराजगी भी जताई। कहा कि उन्हें रिहा करना चाहिए। अंजुमन ने कहा कि ईद की नमाज तीन साल बाद जामा मस्जिद में शनिवार को सुबह नौ बजे पढ़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से समय से पहले आने और इस अवसर पर एकता और अनुशासन दिखाने का आग्रह किया। ब्यूरो