फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बर्मी पर दूध चढ़ाकर नाग देवता से मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नागपंचमी पर शहर के शिव और नाग मंदिरों में सुबह से ही आस्था का हुजूम उमड़ा। भक्तों ने बर्मी पर दूध चढ़ा कर व पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अलसुबह से मंदिरों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक और बर्मी पर दूल-लस्सी चढ़ाई गई। नाग देवता मंदिर गांधीनगर में नाग देवता के भजन गाए। मान्यता है कि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से नाग दोष नहीं लगता। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की ऋषि पंचमी के दिन नागपंचमी मनाई जाती है। पंजतीर्थि स्थित नाग मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कहा कि नागपंचमी का त्योहार हमें यह बताता है कि सभी जीव जंतुओं का सम्मान करना चाहिए। वहीं, नागबनी स्थित प्राचीन नाग देवता मंदिर में दिनभर पूजन का दौर चला। लंबी कतारों में खड़े लोगों ने दूध-कच्ची लस्सी चढ़ाने का इंतजार किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कोट भलवाल और मढ़ में शिवालयों में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता
दोमाना। कोट भलवाल और मढ़ में बुधवार को नागपंचमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों में लोगों ने भगवान शिव, पार्वती और गणेश के साथ नागदेवता का विधिपूर्वक पूजन किया। नागपंचमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का उत्साह देखने लायक बनता था। क्षेत्र की बरमियों को सजाया गया जहां कच्ची लस्सी चढ़ाने वालों का देर शाम तक तांता लगा रहा। देवस्थान बाबा सुरगल देवजी कल्याणपुर में तड़के से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। बाबा ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि देवभूमि का नाग देवताओं से विशेष संबंध है और नागदेवता की पूजा-अर्चना करने से सर्पदंश का भय खत्म हो जाता है। इस अवसर पर संगत के लिए भंडारा लगाया गया। पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, डीडीसी सदस्य बलवीर लाल, कल्याणपुर के सरपंच मुल्खराज शर्मा सहित कई गणमान्य पहुंचे और माथा टेका। मढ़ के नागबनी में स्थित नाग मंदिर में कतार में भक्तों ने लगकर बारी-बारी नागदेवता का आशीर्वाद पाया। लोगों ने कच्ची लस्सी से नाग देवता का अभिषेक किया। साथ ही सरोवर में स्नान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें