फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के 75 वार्डों में सफाई पर अब लोग नजर रखेंगे। नगर निगम की ओर से मोहल्लों में चार लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी। जो सुपरवाइजर के संपर्क में रहेगी। सुबह कर्मचारी द्वारा की गई सफाई की जांच करेगी और कोताही बरतने पर सुपरवाइजर को सूचित किया जाएगा। इसके बाद दोबारा से सफाई करवाई जाएगी। साथ ही कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में वार्डों में सही तरीके से सफाई नहीं होने की शिकायतें मिलने पर नगर निगम सख्त हो गया है। अब सफाई पर नजर रखने के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी निर्धारित इलाके के हिसाब से सफाई करनी होगी। सफाई व्यवस्था का जायजा पार्षद भी लेंगे। इस बारे में मेयर की ओर से स्वास्थ्य विंग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सनद रहे कि शहर में रोजना 400 मीट्रिक टन कचरा एकत्रित होता है। तीन सौ से ज्यादा सड़कों की सफाई होती है। मौजूदा समय में 22 सौ कर्मचारी सफाई का काम देख रहे हैं। 500 नई नियुक्तियां होनी होनी है। हर वार्ड में 10 से 15 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

वार्डों में चार सदस्यीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। सफाई की जांच करने के बाद कमेटी रिपोर्ट देगी। सफाई न होने पर दोबारा सफाई करवाई जाएगी।
- डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी
समय पर सफाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सफाई कर्मचारी को निर्धारित जगह में सफाई करनी होगी। कमेटी जांच करेगी और रिपोर्ट देगी।
- राजिंदर शर्मा, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें