फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ नगर निगम की सख्ती जारी है। बुधवार को टीमों ने शहर भर में अभियान चला कर 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया है। साथ ही दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालोें से पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने व लोगों से सामान के लिए घर से ही थैले लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेेमाल पर कार्रवाई निरंतर जारी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन इसका इस्तेेमाल करने वालों पर शिकंजा कसा गया। चार दिन में शहर में डेढ़ क्विंटल से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन बरामद किया गया है। बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि कार्रवाई के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। कई दिन से कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें